समय का अनुभव
समय कभी किसी की प्रतीक्षा नहीं करता यह सिर्फ कहा ही नहीं जाता बल्कि अटल सत्य है परन्तु एक और कटु सत्य है इस बात का आभास तब होता है जब वह निकल जाता है। यह सब आपके जीवन का कभी ना कभी अनुभव रहा होगा। वर्षों ख़राब करने के बाद भी यदि इस बात का आभास हो जाये तो आप बहुत भाग्यशाली मनुष्य है क्यूंकि कई लोगों को तो मरते दम तक भी यह नहीं पता होता कि उनके पूर्ण जीवन में उन्होंने ऐंसा क्या नहीं किया जो उनको करना चाहिए था। समय एक विचित्र पहेली है इसका ज्ञान प्राप्त करने हेतु एक मात्र उपाय आपका एकांत है परन्तु यह भी सत्य है कि उस एकांत को अकेलापन नाम देकर आप बहुत कुछ पाने से खो देते हैं। एकांत स्वयं को पाने का सबसे सुगम मार्ग है। एकांत वह मार्ग है जिससे आप स्वयं के सत्य से परिचित होते हैं परन्तु हम एकांत को अकेलापन नाम देकर दूसरों का साथ ढूंढने लगते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी चूक होती है। ...